Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

21 दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol

Petrol

विदेशों मे कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में कल तेजी दर्ज की गई। कल लंदन ब्रेंट फिर से चढ़कर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है।

कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हुआ शख्स, चार दिन बाद लगनी थी दूसरी डोज  

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।

जानकारों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

Exit mobile version