• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 दिन में 9 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : राहुल गांधी

Writer D by Writer D
31/03/2022
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 9 बार बढ़ाए जा चुके हैं। केन्द्र सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को विजय चौक पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ विजय चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल ने मोटर साइकिल और गैस सिलेंडर पर माला चढ़ा कर विरोध किया। राहुल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण मध्यम वर्ग और गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Petrol Rate in Indian Rupees (₹)

Afghanistan: 66.99
Pakistan: 62.38
Sri Lanka: 72.96
Bangladesh: 78.53
Bhutan: 86.28
Nepal: 97.05
India: 101.81

प्रश्न न पूछो ‘फ़क़ीर’ से, कैमरा पर बाँटे ज्ञान।
जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान॥#MehangaiMuktBharat

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 31, 2022

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सभी राज्यों और जिला स्तर पर महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान हमने विशेषकर तेल के दामों में इजाो का मुद्दा उठाया है। पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं और इसकी चोट सीधे सबसे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ती है।

मोदी जी, धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस की मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना बंद करे। जबतक ऐसा नहीं होता पूरे देश में ये हमारा प्रोटेस्ट चलता रहेगा।

राहुल ने कहा कि भारत में पेट्रोल के दाम अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल से भी अधिक हैं। यहां पेट्रोल के दाम 101.81 है। जबकि अफगानिस्तान में 66.99 और पाकिस्तान में 62.38 रुपये प्रति लीटर हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी इटली रवाना, पंजाब में होने वाली रैली रद्द

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मामला राज्यसभा में उठाया था।

Tags: congressdelhi newsNational newspolitical newsrahul gandhi
Previous Post

तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुसी, दो पत्रकार समेत तीन की मौत

Next Post

कथावाचक महंत सीताराम गिरफ्तार, इस बड़े जुर्म का है आरोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tejashwi Yadav
Main Slider

तुम्हारी आंख निकाल लेंगे और जुबान काट लेंगे …तेजस्वी के लिए इस नेता ने मंच से दी धमकी

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने की घोषणा, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

04/11/2025
cm yogi
Main Slider

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Road Accident
Main Slider

तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; 38 घायल

04/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Next Post

कथावाचक महंत सीताराम गिरफ्तार, इस बड़े जुर्म का है आरोपी

यह भी पढ़ें

Road Accident

मॉर्निंग वॉक पर निकले छात्रों को ट्रक ने कुचला, चालक फरार

22/11/2020
IIM Gujarat

आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सीखने गुजरात IIM पहुंचा दल

11/02/2024
Kharmas

खरमास में करें इन चीजों का दान, खत्म होगी जीवन की हर समस्या

22/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version