• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, इन शहरों में कीमत 100 के पार

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल विपणन कंपनियों ने दो दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिये जिससे पहली बार मुंबई में इसकी कीमत 105 रुपये, चेन्नई में 100 रुपये और दिल्ली तथा कोलकाता में 99 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई। डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर रही।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 40 पैसे तक महँगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।

मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महँगा होकर 105.24 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

चेन्नई में भी पेट्रोल सौ रुपये के पार निकल गया। वहाँ इसकी कीमत 33 पैसे बढ़कर 100.13 रुपये प्रति लीटर हो गई जबकि डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

कोलकाता में पेट्रोल 40 पैसे महँगा होकर 99.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली————— 99.16—————— 89.18

मुंबई-—————105.24—————— 96.72

चेन्नई—————-100.13-—————–93.72

कोलकाता————99.04—————-—92.03

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

शायर मुनुव्वर के बेटे ने खुद पर चलवाई थी गोलियां, चार लोग गिरफ्तार

Next Post

दो हजार डॉलर, 30 लाख का सोना, इंजीनियर के घर से मिली 1450% अधिक संपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Reuse old plastic boxes
Main Slider

प्लास्टिक के डिब्बे हो गए हैं बेकार, तो फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज

01/02/2026
Partner
Main Slider

रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये आदतें

01/02/2026
Pregnant
Main Slider

इस तरह सजाए गर्भवती महिला का कमरा, जच्चा-बच्चा पर पड़ेगा सकारात्मक असर

01/02/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Transfer
Main Slider

6 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

31/01/2026
Next Post

दो हजार डॉलर, 30 लाख का सोना, इंजीनियर के घर से मिली 1450% अधिक संपत्ति

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सीताकुंड धाम के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

02/03/2024

JEE Advance एग्जाम के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

26/09/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस को किया सम्मानित

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version