Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती, जानिए आज का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के दाम में 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किये गये हैं।

मामूली कहासुनी के चलते पड़ोसी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:

 

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली ————81.14——————72.02

मुंबई————–87.82——————–78.48

कोलकाता——–82.67———————75.52

चेन्नई———–84.21———————-77.73

Exit mobile version