Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दामों ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

Petrol

Petrol

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब छह प्रतिशत की गिरावट के बीच देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह शुक्रवार को 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहने वाला लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा इस समय 69 डॉलर प्रति बैरल पर है। इस प्रकार इस सप्ताह कच्चा तेल 5.87 प्रतिशत सस्ता हुआ है, लेकिन घरेलू बाजार में आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 101.84—————— 89.87

मुंबई-—————107.83—————— 97.45

चेन्नई—————-102.49-—————–94.39

कोलकाता————102.08—————-—93.02

Exit mobile version