• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, यहां एक लीटर का दाम 270 के पार

Writer D by Writer D
01/08/2023
in Main Slider, Business, अंतर्राष्ट्रीय
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। वित्तीय संकट में फंसे पाकिस्तान (Pakistan Financial Crisis) को भले ही आईएमएफ से लेकर चीन तक से मदद का भरोसा मिला है। लेकिन देश की जनता महंगाई (Pakistan Inflation) की मार से त्रस्त बनी हुई है। पहले से ही रोजमर्रा की चीजों आटा, दूध, सब्जी के लिए जद्दोजहद कर रहे लोगों पर सरकार ने एक बार फिर से फ्यूल बन फोड़ दिया है। दरअसल, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol- Diesel) में 19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है

पेट्रोल (Petrol) -डीजल के दाम में इतनी बढ़ोत्तरी

जियो न्यूज के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि तेल की कीमतों में ताजा बढ़ोत्तरी का ऐलान सरकार की ओर से जुलाई महीने के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई 2023 को किया गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में पेट्रोल की मौजूदा कीमत (Pakistan Petrol Price) में 19।95 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम (Diesel Price In Pakistan) में 19।90 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला लिया गया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें 1 अगस्त 2023 से लागू हो गई हैं। पहले से महंगाई से जूझ रही जनता के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

273 रुपये पर पहुंची पेट्रोल (Petrol) की कीमत

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार (Shahbaz Sharif Govt) के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अब Pakistan में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272।95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके साथ ही डीजल के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। 19 रुपये के इजाफे के बाद देश में एक लीटर डीजल की कीमत बढ़कर 273।40 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 253 रुपये प्रति लीटर और 253।50 रुपये प्रति लीटर थीं।

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से जहां देश की जनता को झटका लगा है, तो वहीं पाकिस्तान सरकार ने इसे राष्ट्रहित में लिया गया फैसला करार दिया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की दरों में नई बढ़ोत्तरी National Interest में की जा रही है, जैसा कि अमेरिका स्थित वित्तीय एजेंसी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ प्रतिबद्धता है और हमें आईएफएफ की शर्तों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दाम को कम करने की कोशिश की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमत के कारण यह फैसला लेना पड़ा है।

IMF ने दी है 3 अरब डॉलर की मदद को मंजूरी

Pakistan के वित्त मंत्री इशाक डार ने आगे कहा कि हाई स्पीड डीजल (High Speed Diesel) अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी महंगा हो रहा है। जिसकी वजह से सरकार ने स्थानीय कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। डार ने आगे कहा कि वह पिछली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का सहारा नहीं लेंगे, जैसे कि पेट्रोल की कीमत कम करना। गौरतलब है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान को वित्तीय संकट से उबरने में मदद करने के लिए बीते दिनों 3 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज रिलीज करने को मंजूरी दी है।

हालांकि, इस लोन को देने से पहले वैश्विक निकाय ने एक शर्त यह भी रखी है कि देश पेट्रोलियम लेवी को 60 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जाए। लगातार मदद की गुहार लगाने के बाद करीब आठ महीने बाद 30 जून 2023 को आईएमएफ ने 3 अरब डॉलर की मदद को शर्तों के साथ हरी झंडी दिखाई थी।

Tags: Business NewsBusiness news in hindipetrol pricespetrol prices incrases
Previous Post

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

Next Post

ओमप्रकाश अपनी बिरादरी को ठगने का करते हैं काम: शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

29/04/2026
CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'
Main Slider

पंचकूला से BJP का चुनावी बिगुल, CM सैनी ने पेश किया संकल्प पत्र

29/04/2026
Next Post
Shivpal Yadav

ओमप्रकाश अपनी बिरादरी को ठगने का करते हैं काम: शिवपाल

यह भी पढ़ें

UP Vidhansabha

Presidential Election: 18 जुलाई को होगा मतदान

15/07/2022
Om Birla

उत्तर प्रदेश दुनिया के लिए सबसे शानदार आर्थिक गंतव्य: ओम बिरला

10/12/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

पीपुल्सवार ग्रुप संगठन के दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

19/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version