Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की 15 रुपए की कटौती, देखें अपने शहर के रेट

Petroleum

Pakistan has only 14 days of petroleum stock left.

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है। भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती आज से प्रभावी है।

पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel) में भारी कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 95.71 रुपये/लीटर होगी।

बता दें कि बीते दिन केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। यह फैसला चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान से ठीक पहले लिया गया है।

होली से पहले आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई इतनी कटौती

सोशल मीडिया एक्‍स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी है। मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है। IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं। इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है।

Exit mobile version