Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में लगाए इतने फोटो फ्रेम, इस दिशा में लगाने से होगा फायदा

Photo Frames

Photo Frames

घर में रखी हर वस्तु का रिश्ता वास्तु से होता है। वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर वस्तु के बारे में बताया है। घर में हम तस्वीर लगाते हैं, वास्तु शास्त्र में उसके बारे में भी बताया गया है। वास्तु के नियमों के अनुसार ही तस्वीर लगानी चाहिए। कई लोग घर में कई सारे फोटो फ्रेम (Photo Frames)  लगा लेते हैं। यह वास्तु दोष का कारण होता है, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि घर में कितने फोटो फ्रेम (Photo Frames) लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में ज्यादा फोटो फ्रेम (Photo Frames) नहीं लगाना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन जाता है, इसलिए केवल 4 फोटो फ्रेम ही लगाएं। यह फोटो फ्रेम भी वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के हिसाब से ही लगाने चाहिए।

घर में 4 फोटो फ्रेम (Photo Frames) लगाने के नियम भी वास्तु शास्त्र में दिए गए हैं। आपको एक फोटो फ्रेम में परिवार की तस्वीर, एक में पितरों की तस्वीर, एक में भगवान या गुरू की तस्वीर लगानी चाहिए। वहीं चौथे फ्रेम (Photo Frames) में अपनी शादी की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करना ही शुभ माना गया है।

तस्वीर लगाते समय दिशा जरूर ध्यान दें। पितरों की तस्वीर को दक्षिण दिशा में ही लगाएं। भगवान की तस्वीर पूर्व दिशा की तरफ ही लगाएं। परिवार और शादी की तस्वीर को उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ लगा दें।

Exit mobile version