Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्यमंत्री की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, भाजपा में मची खलबली

आगरा। चुनावी सरगर्मी के बीच कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के बाद बुधवार को आगरा के छावनी विधायक और राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो वायरल होने के बाद भाजपा में खलबली मच गई। जानकारी होने पर राज्यमंत्री ने फोटो के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही है साथ ही सदर थाने में तहरीर भी दी है।

आगरा में फ़िलहाल सियासी माहौल गर्माया हुआ है। सपा नेता व पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के भाजपा में आने से भाजपा के एत्मादपुर विधायक रामप्रताप सिंह ने विरोध दर्ज कराया है।

ऐसे में इस उठापटक के बीच सोशल मीडिया पर छावनी विधायक व राज्यमंत्री का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़े हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के बाद इस फोटो ने भाजपा पदाधिकारियों की बेचैनी बढ़ा दी है।

कानपुर की जनता करे क्षमा, 15 जनवरी के बाद लूंगा आर्शीवाद : असीम अरुण

वायरल फोटो की जानकारी राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश को दी गई। राज्यमंत्री ने इसे किसी की शरारत बताया। उनका कहना है कि किसी ने उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की है।

फोटो वायरल होने के बाद राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश ने सदर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। वहीं राज्यमंत्री का कहना है कि ये उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद करने का षड्यंत्र है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version