Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही की साड़ी में सामने आईं तस्वीरें

nora fatehi

नोरा

लाइफस्टाइल डेस्क। नोरा फतेही इस समय फैंस के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। उनके हर लुक को यूजर खासा पसंद कर रहे हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग के लिए तैयार नोरा का हर लुक जबरदस्त रहता है। फिर वो चाहे बॉडीकॉन शिमरी गाउन हो या फिर साड़ी। हर बार उनके खूबसूरत लुक को देख फैंस के दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। इस बार भी जैसे ही उनकी साड़ी में तस्वीर सामने आई तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तो चलिए देखें नोरा के अबतक के साड़ी में बेस्ट लुक। जिसमें वो हर बार बला की खूबसूरत नजर आईं।

इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए तैयार नोरा व्हाइट कलर की प्रिंटेड शिफॉन की साड़ी कैरी की थी। जिसमे बने गुलाबी और हरे रंग के फूल साड़ी को खास बना रहे थे। वहीं डल गोल्ड कलर का शिमरी बॉर्डर इस साड़ी में चार चांद लगाने के लिए काफी है। वहीं नोरा ने इस साड़ी को मोतियों के लेयर्ड नेकपीस के साथ टीमअप किया था। जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ज्यादातर बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली नोरा साड़ी पहनकर भी गजब ढाती हैं। पिछले दिनों भी वो डांस रिएलिटी शो के मंच पर साड़ी में जलवे बिखेरते नजर आईं थीं। ऑर्गेंजा सिल्क की नीले रंग की साड़ी जिस पर सिल्वर फ्लावर मोटिफ्स से वर्क था। वहीं कॉपर कलर के शिमरी बॉर्डर की साड़ी के साथ नोरा ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था।

जबकि नोरा ने इस खूबसूरत जे जे वालिया की डिजाइन की हुई साड़ी को लेयर्ड नेकपीस के साथ मैच किया था। चोकर नेकपीस और मिनिमम मेकअप के साथ ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ इस लुक को पूरा किया।

Exit mobile version