Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क किनारे बैठे 6 बरातियों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत

Road Accident

Road Accident

चित्रकूट। जनपद से एक दर्दनाक खबर आ रही है। जहां शनिवार सुबह सड़क किनारे बैठे बारातियों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद (Pickup trampled baraatis) दिया। इसमें 6 लोगों की मौत (Death) हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत रौली कल्याणपुर में हुआ। आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया है। मौके पर चित्रकूट DM शुभ्रांत कुमार शुक्ला और SP अतुल शर्मा पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

शुक्रवार शाम को बांदा के जारी गांव से चित्रकूट बारात आई थी। गर्मी के चलते शनिवार सुबह सड़क के किनारे कुछ बाराती बैठे थे। तभी टमाटर से लदे पिकअप ने उन्हें रौंद दिया।

फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े, एक दिन में आए इतने केस

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे झांसी मिर्जापुर मार्ग में जाम लगा दिया है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में भरतपुर थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पिकअप पकड़ लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version