• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी के आने पर दिखेगा अयोध्या की दीवारों पर त्रेता युग की तस्वीरे

Desk by Desk
31/07/2020
in Categorized, Main Slider, ख़ास खबर, धर्म
0
अयोध्या की दीवारों पर त्रेता युग की तस्वीरे

अयोध्या की दीवारों पर त्रेता युग की तस्वीरे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने अयोध्या आएंगे तो उन्हें हर तरफ त्रेता युग के जैसी तस्वीर देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले अयोध्या को नई-नवेली दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। हर तरफ बहुरंगी छटा बिखेरे जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

अयोध्या आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकाप्टर साकेत महाविद्यालय में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रामजन्मभूमि के लिए रवाना होंगे। रामजन्मभूमि में उन्हें भूमि-पूजन करना है। यहां से हनुमानगढ़ी दर्शन करने भी जाएंगे।

मलाइका अरोड़ा ने बताया- बहन अमृता अरोड़ा को बेटी की तरह मानती हैं एक्ट्रेस

साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ सभी भवनों की दीवारों पर त्रेता युग की झलक दिखलाते हुए रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों को उकेरा जा रहा है। कहीं भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्नन, हनुमान जी और ऐसे ही त्रेता युग से जुड़ी तस्वीरों को आकृति प्रदान की जा रही है। इसके लिए कलाकारों की फौज जुटी हुई है।

इतना ही नहीं अयोध्या के प्रमुख मार्ग जिससे प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा उसके दोनों तरफ स्थित भवनों को भी पीले रंग से रंगा जा रहा है। एक ही रंग में सराबोर सभी मकान रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग की शोभा और बढ़ा रहे हैं।

इस मार्ग के डिवाइडर की रंगाई-पुताई चल रही है। डिवाइडर पर स्थित बिजली के खंभों को भी पीले रंग से रंगा जा रहा है। प्रधानमंत्री के गुजरने वाले मार्ग के दोनों तरफ युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। सूखे पेड़ हटाए जा रहे हैं, झाड़ी-झंखाड़ के साथ उगी हुई बड़ी घास हटाई जा रही है।

रामजन्मभूमि परिसर में भी मुख्य समारोह के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भूमि पूजन स्थल पर अतिथियों के बैठने के साथ प्रधानमंत्री की मौजूदगी वाले स्थान पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी को भी संवारा जा रहा है। सरयू तट पर अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। इसके लिए यहां भी अभियान के तौर पर साफ-सफाई का काम चल रहा है।

रामनगरी के मंदिरों के आसपास भी सुरक्षा घेरे में इजाफा कर दिया गया है। पुलिस के तमाम अधिकारी निरंतर भ्रमणशील हैं। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: Prime Minister ModiTreta Yugwalls of Ayodhyaत्रेता युग की तस्वीरेप्रधानमंत्री मोदी
Previous Post

कोरोना पर WHO की बड़ी चेतावनी, युवाओं में भी मौत का खतरा, करें ये काम….

Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन कोरोना के खतरे को देखते हुए अभी टाला जा सकता था : राज ठाकरे

Desk

Desk

Related Posts

DM Savin Bansal
Main Slider

पिता का आकस्मिक निधन; पढाई पर संकट; जिला प्रशासन ने थामा रिहान का हाथ

01/08/2025
cm yogi
Main Slider

यूपी को फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाएगी नई नीति : मुख्यमंत्री

01/08/2025
Sadhvi Pragya
Main Slider

मेरी जिंदगी के 17 साल बर्बाद…’ जज का फैसला सुन रो पड़ीं प्रज्ञा ठाकुर

31/07/2025
Brinjal
Main Slider

अरे! बैंगन में कीड़े हैं… खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

30/07/2025
Fridge
Main Slider

फ्रिज में जम गई है गन्दगी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएगा आपका रेफ्रीजिरेटर

30/07/2025
Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन कोरोना के खतरे को देखते हुए अभी टाला जा सकता था : राज ठाकरे

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी: नायब सैनी

02/07/2024
Heart Beat

OMG! इस शख्स का बंद पड़ चुका दिल 3 साल बाद फिर धड़कने लगा

06/10/2021
Shivpal Yadav

2024 के चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होगा: शिवपाल यादव

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version