• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदा इंसान में ट्रांसप्लांट की गई सूअर की किडनी, इस देश के डॉक्टरों ने किया चमत्कार

Writer D by Writer D
22/03/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pig Kidney

Pig Kidney Transplant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहली बार डॉक्टरों ने आनुवांशिक रूप से संशोधित सूअर की किडनी (Pig Kidney) का जिंदा इंसान में ट्रांसप्लांट करके मेडिकल क्षेत्र में एक चमत्कार कर दिया है। यह बड़ी सफलता अमेरिका में मैसाच्यूसेट्स अस्पताल के डॉक्टरों के हाथ लगी है। इसी के साथ किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संभावना के नए द्वार खुल गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के बोस्टन शहर में डॉक्टरों ने 16 मार्च को 62 साल के रिचर्ड स्लायमेन का किडनी ट्रांसप्लांट किया है। अमेरिका में मैसाच्यूसेट्स अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि 62 साल के रिचर्ड स्लायमेन में सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है और वे बहुत जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।

बता दें कि दुनिया में बहुत सारे लोग किडनी खराब होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें से अधिकांश में किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। जिसमें आमतौर पर किडनी अपने निकट रिश्तेदारों से ही मैच होती है। ऐसे में यह सफलता काफी अहम है।

यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिचर्ड बहुत दिनों से डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्हें बाद में किडनी खराब हो गई। सात साल तक डायलीसिस पर रहने के बाद 2018 में इसी अस्पताल में रिचर्ड का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जो इंसान की किडनी थी। लेकिन 5 साल के अंदर ही उनकी किडनी फेल हो गई। हालांकि, अब मेसाच्यूसेट्स के ईजेनेसिस ऑफ कैंब्रिज सेंटर में विकसित सूअर की किडनी (Pig Kidney) रिचर्ड में लगाई गई है।

बताया कि वैज्ञानिकों ने इस सूअर से उस जीन को निकाल दिया जिससे इंसान को खतरा था और इंसान के कुछ जीन को भी जोड़ा, जिससे क्षमता में वृद्धि हुई। ईजेनेसिस कंपनी ने सूअर से उन वायरस को भी असक्रिय कर दिया जिससे इंसान में इंफेक्शन हो सकता था। इस तरह जिस सूअर की किडनी का इस्तेमाल किया गया है वह पूरी तरह इंजीनियरिंग का करिश्मा है और इसमें सूअर वाले गुण बहुत कम ही है।

Tags: # world newsinternational NewsKidney Transplant
Previous Post

‘यह केजरीवाल के कर्मों का फल है’, सीएम की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे

Next Post

MPPSC PCS 2024 परीक्षा स्थगित, नोट करें एग्जाम की नई डेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Bus Plunges into Padma River
अंतर्राष्ट्रीय

पद्मा नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

26/03/2026
Masud Uddin Chaudhary
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार

24/03/2026
Flight Collides
Main Slider

न्यूयॉर्क में फायर ट्रक के परखच्चे उड़े, यहूदी यात्रियों से भरी फ्लाइट में मची चीख-पुकार

23/03/2026
Next Post
UGC NET

MPPSC PCS 2024 परीक्षा स्थगित, नोट करें एग्जाम की नई डेट

यह भी पढ़ें

stress

बढ़ता तनाव बनता हैं इन परेशानियों का कारण, बचाव के लिए करें ये उपाय

05/11/2021
Ram

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर

24/09/2023
devi

भोजपुरी की लता मंगेशकर कही जाती है देवी, सिंगर को पद्म पुरस्कार देने की उठी मांग

12/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version