Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लैंडिंग से पहले झील में गिरा विमान, 23 यात्रियों का रेसक्यू, 26 लापता

Plane Crash

Plane Crash

डोडोमा। तंजानिया की विक्टोरिया झील (Victoria Lake) में शनिवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया। विक्टोरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। प्रिसिजन एयर फ्लाइट में 49 यात्री सवार थे। अब तक इसमें से 23 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बीबीसी न्यूज अफ्रीका की रिपोर्ट के मुताबिक, मवांजा ​​से बुकोबा जा रहे विमान में 49 यात्री सवार थे और अब तक 23 को बचा लिया गया है।

तंजानिया की पुलिस ने बताया कि एक यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यूपी को मिलेगा बुलेट ट्रेन का तोहफा, रेल मंत्री ने बताया प्लान

तंजानिया में चल रहे यात्रियों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ट्वीट करते हुए बीएनओ न्यूज ने वीडियो ट्वीट किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे प्लेन झील में डूबा हुआ है। नाव में सवार होकर सुरक्षा बल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा जिन लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है वह भी झील के किनारे पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version