Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मार्च में ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

planet

planet

नई दिल्ली| वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह (Planet) के उदय या गोचर का मानव के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। साल 2022 के मार्च में तीन बड़े ग्रहों (Planets) का राशि (zodiacs) परिवर्तन होगा। तीन ग्रहों (Planets) के राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए ग्रहों (Planets) के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशिया

मार्च में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो चुका है। बुध ने 06 मार्च की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। 18 मार्च को कुंभ राशि में अस्त होने के बाद 24 मार्च को बुध का मीन राशि में गोचर हो जाएगा। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य का 15 मार्च की सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में गोचर होगा। मार्च का आखिरी राशि परिवर्तन शुक्रदेव का होगा। शुक्र देव 31 मार्च की सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

वास्तुदोष से लेकर ग्रहों की शांति में सहायक है सुगंधित अष्टगंध

मेष(Aries) – मार्च में तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

ग्रहों के दोष भी दूर करता है तीन रत्न, विशेष रुप से किया जाता है धारण

वृषभ (Taurus) – ग्रहों का शुभ प्रभाव वृषभ राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। शुक्रदेव आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसे करियर या जॉब भाव कहा जाता है। गोचर काल में आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। गोचर काल में इंक्रीमेंट लग सकता है।

मकर (Capricorn) – मकर राशि वालों के जीवन में ग्रहों के राशि परिवर्तन से राजयोग की स्थिति बनेगी। बुध देव का आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर हुआ है। जिसे धन या वाणी भाव कहा जाता है। इस दौरान व्यापारियों को धन लाभ होने के आसार हैं। मीडिया व मार्केटिंग से जुड़े लोगों को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

राशिनुसार रत्नों को करें धारण, कम होगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव

मिथुन (Gemini) – मार्च में तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का मिथुन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे करियर या जॉब भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। गोचर काल में आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

Exit mobile version