• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते टाउनशिप विकसित की जाए: सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi government
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के समक्ष मंगलवार को लोक भवन में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 06 वर्षों के दौरान प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण तेजी से बढ़ा है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टाउनशिप विकसित की जाये।

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास तथा इनमें ईज़ ऑफ लिविंग का स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। शहरों के नियोजित एवं सुस्थिर विकास के लिए आवास एवं उससे सम्बद्ध अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समाज के विभिन्न वर्गां को उनकी आर्थिक क्षमतानुसार आवास की सुविधा मुहैया कराना आवश्यक है।

नई टाउनशिप नीति के निर्धारण के पूर्व पहले की नीतियों का पुनरावलोकन कर उनके क्रियान्वयन में बाधक बिन्दुओं का अध्ययन एवं निराकरण कर लिया जाए। इस कार्य में अन्य राज्यों की नीतियों का अध्ययन करते हुए उनके उपयोगी प्राविधानों का अंगीकरण किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि नीति में यह ध्यान रखा जाए कि विकसित की जाने वाली टाउनशिप में सभी भौतिक और सामाजिक अवस्थापना सुविधाओं के साथ-साथ रहने, कार्य करने तथा मनोरंजन सुविधाओं का एकीकृत रूप से प्राविधान हो। टाउनशिप में विकसित किये जाने वाले पार्कां/हरित पट्टियों में बागवानी हेतु जल संरक्षण के दृष्टिगत टर्शरी ट्रीटेड जल का उपयोग किया जाए। पार्कों के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स, पुलिस स्टेशन तथा पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो, जिससे पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षा की अनुभूति हो तथा उन्हें आवश्यकतानुसार शॉपिंग की सुविधा भी मिले।

बिजली हड़ताल की टाँय-टाँय फिस…

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बन रहा है। देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों तथा धार्मिक संगठनों द्वारा अयोध्या में अपने भवन/आश्रम/धर्मशाला आदि के निर्माण के लिए भूमि हेतु अनुरोध किया जा रहा है। आवंटन की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आवंटित की जाने वाली भूमि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का प्राविधान किया जाए।

Tags: Lucknow News
Previous Post

बिजली हड़ताल की टाँय-टाँय फिस…

Next Post

दिल्ली कूच से पहले मौलाना तौकीर रजा 72 घंटे के लिए नजरबंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
PM Modi
Main Slider

27/04/2026
Next Post
Maulana Tauqeer Raza

दिल्ली कूच से पहले मौलाना तौकीर रजा 72 घंटे के लिए नजरबंद

यह भी पढ़ें

Arrested

लूट और हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार

27/03/2023
Vikram Bhatt

‘ये इतनी बड़ी कब हो गई…’, बेटी की सगाई पर इमोशनल हुए विक्रम भट्ट

05/12/2022
छठ पूजा समारोह Chhath Puja ceremony

छठ पूजा समारोह सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन की अनुमति देने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version