Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होली पर घर में लगा लें ये चमत्कारी पौधा, हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Holi

Holi

वैदिक हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली (Holi) का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र और आध्यात्मिक दृष्टि दोनों ही तरह से यह त्योहार महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी होली (Holi) का त्योहार खास तरीके से मनाया जाता है। होली के विशेष दिन पर यदि तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

गंगाजल से करें ये उपाय

अगर आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, तो होली (Holi) के दिन गंगा जल में तुलसी के पत्ते डालकर अपने पूजा स्थान में रखें। पूजा के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली आती है।

तुलसी की मंजरी के उपाय

घर में धन-धान्य भरा रहे इसके लिए हवन-पूजन के बाद तुलसी की तीन मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी या पैसे रखने के स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

होली (Holi) पर लगाएं तुलसी का पौधा

होली (Holi) के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां स्वयं भगवान विष्णु निवास करते हैं। होली के दिन तुलसी का पौधा लगाने और उसकी रोज पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Exit mobile version