• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए होते है लाभदायक

Writer D by Writer D
27/09/2025
in फैशन/शैली
0
giloy

Giloy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिर्फ दवाइयां ही नही बल्कि आपके आस-पास का वातावरण भी आपको अनेक बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. वातावरण को शुद्ध करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं पेड़-पौधे (Plants) . साथ ही इन पेड़-पौधों का उपयोग करके आप बहुत से रोगों से छुटकारा पा सकते है. आयुर्वेद के अनुसार कई पेड़-पौधें ऐसे हैं जिनकी पत्तियों और जड़ों से कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है.

बागवानी विशेषज्ञ आशीष कुमार बता रहे हैं, घर के बगीचे में औषधीय पौधे कैसे लगाएं, इन्हें कैसे इस्तेमाल करें और ये कितनी तरह से फायदा पहुंचाते हैं.

ब्राह्मी : दिमाग तेज करती है और बच्चों में एकाग्रता बढ़ाती है

  • कैसे लगाएं : इसका पौधा जमीन पर फैलकर बड़ा होता है, यह आसानी से किसी भी मिट्टी में लग जाता है।
  • कैसे मिलेगा फायदा : इसकी 4-5 पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर, पानी पिएं। रस निकालकर भी ले सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दी में पत्तियों के रस को काली मिर्च के साथ लें।
  • फायदे : ब्राह्मी दिमाग के लिए अधिक फायदेमंद है। बच्चों में एकाग्रता की कमी और बड़ी उम्र में भूलने की बीमारी में इसकी पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो फायदा होता है।

गिलोय : डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों के लिए फायदेमंद

  • कैसे लगाएं : गिलोय बेल है.जो कटिंग से हर तरह की मिट्टी में लग जाती है।
  • कैसे मिलेगा फायदा : गिलोय बेल की डालियां कूटकर पानी में उबालकर पी सकते हैं। जिन्हें डायबिटीज नहीं है, वे इसमें थोड़ा शहद डालकर भी पी सकते हैं।
  • फायदे : गिलोय रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने वाली औषधि है। ऐसे लोग जिन्हें बार-बार जुकाम होता है, उनके लिए फायदेमंद है। सांस के रोग, आर्थराइटिस, डेंगू या चिकनगुनिया, मधुमेह में फायदा मिलता है।

पिप्पली : यह हृदय रोगियों और पेट की समस्याओं में फायदेमंद

  • कैसे लगाएं : पिप्पली का पौधा कटिंग या बीज रोप करके लगा सकते हैं।
  • कैसे मिलेगा फायदा : पिप्पली को लॉन्ग पेपर भी कहते हैं। इसमें लम्बे फल लगते हैं, जिनका चूर्ण बनाकर सेवन किया जाता है। उसी तरह जड़ को सुखाकर भी इसका चूर्ण लिया जा सकता है।
  • फायदे : यह दिल के रोगों में फायदेमंद है। इसके फल के एक ग्राम चूर्ण को शहद के साथ खाली पेट लेने पर दिल के रोगों में राहत मिलती है। इसी तरह पेट के रोगों के लिए भी यह चूर्ण फायदेमंद है।

वन तुलसी : सिरदर्द, गले की खराश और बुखार में फायदा करती है

  • कैसे लगाएं : इसको बीज या कलम से बड़े गमले में लगा सकते हैं लेकिन क्यारी में बेहतर उगती है।
  • कैसे मिलेगा फायदा : इसकी पत्तियों से मसाला चाय बना सकते हैं। चाय बनाते वक्त इसकी कुछ पत्तियां साथ में डालने से चाय भी कड़क बनेगी। रसोई में मौजूद मसालों की तरह वन तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। इसकी दो-तीन पत्तियां मसालों के साथ पीसकर उपयोग कर सकते हैं।
  • फायदे : वन तुलसी की पत्तियां इन्फ्लुएंजा के इलाज, सिरदर्द, गले की खराश, खांसी और बुखार में फायदा पहुंचाती हैं।

लेमनग्रास : इसकी चाय पिएं, संक्रमण से बचे रहेंगे

  • कैसे लगाएं : इसे नींबूघास भी कहते हैं। इसे छोटे गमले या क्यारी में लगा सकते हैं।
  • कैसे मिलेगा फायदा: इसकी पत्तियां लेमन टी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी में अजवाइन और लेमनग्रास की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें। इसे दो मिनट तक रखें और फिर हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पिएं।
  • फायदे: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बैक्टीरिया को खत्म करने वाली खूबियां हैं जो कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाता है। इस घास में विटामिन-ए और सी, फोलेट, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और मैगनीज़ होते हैं।
Tags: AshwagandhaAyurvedic plantgiloyPippaliprotect against dengue and malariareduce the risk of heart diseases
Previous Post

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

Next Post

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

Writer D

Writer D

Related Posts

Blackheads
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स पर आजमाएं ये चीजें, दिखेगा असर

10/11/2025
Drinking Water
फैशन/शैली

सोने से पहले पानी पीना होता है फायदेमंद

10/11/2025
coat paint
फैशन/शैली

कपड़े खरीदते समय पुरुष इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
amla
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए संजीवनी बूटी है आंवला

10/11/2025
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन से है शर्मिंदा, जानें चमकाएंगे ये नुस्खें

10/11/2025
Next Post
Smelly Shoes

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

यह भी पढ़ें

Naxalites

3 लाख का इनामी नक्सली मारा गया, मुठभेड़ में जवान घायल

11/03/2022
हैदराबाद नगर निगम चुनाव परिणाम Hyderabad Municipal Corporation election results

हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैदराबाद नगर निगम चुनाव परिणाम : केटीआर

05/12/2020
PM Modi

यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है: पीएम मोदी

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version