Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ मंहगा पड़ेगा : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठे वादों से भ्रमित करती है और साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को हवा देती है।

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा के राजनीतिक स्वार्थ साधन का एजेंडा वैक्सीनेशन को भी ‘इवेंट’ बना देना है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘विकास उत्सव‘ बनाकर भाजपा कौन संदेश देना चाहती है। शुरू से ही भाजपा की नीयत राजनीतिक स्वार्थपूर्ति की दिखाई दी है। वैक्सीनेशन को भी भाजपाई रंग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगाई जा रही है। यह वैक्सीनेशन अभियान तो कोविड संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रीय अभियान के रूप में चलाने की बात थी तो उसमें राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता तो इसकी गरिमा बढ़ती। विश्व के किसी भी देश में वैक्सीनेशन के अभियान में वहां के प्रधानमंत्री या राष्ट्राध्यक्ष का चित्र नहीं लगा फिर भारत में यह नया खेल किस राजनीतिक उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई वैक्सीन को शुरुआत में ही भाजपाई रंग देने और उसका श्रेय भाजपा नेतृत्व ने लेने का नियोजित प्रयास किया था। भाजपा इस अपनी वैक्सीन क्यों बताती है। भाजपा ने तब अपनी आदत के अनुसार बात का बतंगड़ बना दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “ यह जनता के पैसे की वैक्सीन है। देश में जब 2.5 करोड़ प्रतिदिन वैक्सीन लगने की क्षमता है तो रोज लगती क्यों नहीं। समाजवादी सरकार के समय बने लोकभवन, इकाना स्टेडियम, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कैंसर अस्पताल, मेट्रो रेल, लोहिया आवास आदि किए गए विकासकार्यों में समाजवादी सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने चित्र नहीं लगवाए थे। भाजपा की राजनीतिक शुचिता, नैतिक मर्यादाओं और लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं के प्रति कोई आस्था नहीं है। भाजपा को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ मंहगा पड़ेगा।”

Exit mobile version