• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है’, मास्को में भारतवंशियों के बीच बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
09/07/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  ने रूस की राजधानी मास्को में भारतवंशियों के बीच कहा है कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे देखकर दुनिया भी कहने लगी है कि भारत बदल रहा है। तीसरे कार्यकाल में विकास की इस गति को तीन गुना बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मास्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है।

उन्होंने (PM Modi)  कहा, “भारत को हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करने में केवल एक दशक लगा। भारत को 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने में केवल एक दशक लगा। इससे दुनिया को हमारे देश की क्षमता का एहसास होता है। इससे दुनिया को विश्वास होता है कि ‘भारत बदल रहा है’। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को मास्को में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

तीसरी बार प्रधानमंत्री (PM Modi)  चुने जाने के बाद रूस की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा में प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के सामने अपनी सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता बताई। राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी दोस्ती का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में वह छह बार रूस आए हैं और 17 बार राष्ट्रपति पुतिन से मिले हैं।

रूसी सेना के लिए लड़ रहे भारतीयों की होगी वतन वापसी, पुतिन का बड़ा फैसला

उन्होंने (PM Modi)  कहा, “रूस शब्द सुनते ही…हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है… भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है। गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता आपसे विश्वास और सम्मान की मज़बूत नींव पर बना है।” उन्हें खुशी है कि वैश्विक समृद्धि को नई ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  ने कहा कि उनकी सरकार को चुने हुए एक महीना हो चुका है। इस बार वह तीन गुना क्षमता और गति के साथ काम करेंगे। यह इत्तेफाक है कि उनकी सरकार के कई लक्ष्य तीन से जुड़े हुए हैं। उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। अपने तीसरे कार्यकाल में वह गरीबों के लिए तीन करोड़ मकान बनवाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य करने वाली तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम है। भारत चंद्रयान मिशन चंद्रमा के उसे क्षेत्र में सफल रहा है जहां तक कोई अन्य देश नहीं पहुंचा था। भारत आज जो लक्ष्य साध रहा है उन्हें पूरा भी कर रहा है। भारत के युवाओं की मानसिकता को विश्व कप टी20 विजेता टीम के जज्बे से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हम आखरी बॉल तक हार नहीं मानते।

Tags: international NewsNational newspm modipm modi russia tourRussia
Previous Post

‘तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो’, डेथ एनिवर्सरी पर सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद

Next Post

इस बैंक में निकली है 2700 पदों पर नौकरियां, ग्रेजुएट्स जल्द करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
PNB

इस बैंक में निकली है 2700 पदों पर नौकरियां, ग्रेजुएट्स जल्द करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Forest Fire

वनाग्नि रोकने के गंभीर प्रयासों से बढ़ी उम्मीदें

10/03/2026
coconut oil

इससे बनाएं होममेड बॉडी लोशन, स्किन बनेगी सॉफ्ट

20/02/2026
Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय, धन का होगा आगमन

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version