Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल किले से पीएम मोदी का ऐलान, बोले- 75 सप्ताह में शुरू की जाएंगी 75 वंदे भारत ट्रेनें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में देश के प्रत्येक कोने को आपस में जोड़ने के लिए 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर का नुकसान देश को होता है, इसलिए देश असाधारण स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। उड़ान योजना दूरदराज के इलाकों को जोड़ रही है वह भी अभूतपूर्व है।

देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोला जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि देश में नए जलमार्ग या नए स्थानों को सीप्लेन से जोड़ने का काम चल रहा है। भारतीय रेलवे भी तेजी से आधुनिक रंग में ढल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तय किया है कि आजादी का अमृत महोत्सव 75 सप्ताह तक मनाया जाएगा। आने वाले समय में देश के हर कोने को जोड़ने के लिए 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी।

DIG मुकुल गोयल ने किया ध्वजारोहण, बोले- पुलिस का काम हमेशा चुनौती पूर्ण रहा

उल्लेखनीय है कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन अक्टूबर 2019 में नई दिल्ली से कटरा के बीच चलाई गई थी। वंदे भारत सेमी हाईस्पीड ट्रेनें मेक इन इंडिया अभियान के तहत तैयार की जा रही हैं।

Exit mobile version