• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
19/11/2025
in Main Slider, आंध्र प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में कहा कि श्री सत्य साई बाबा का शताब्दी समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है । श्री सत्य साई बाबा ने सेवा को मानव जीवन के केंद्र में रखा । इससे पहले पीएम मोदी ने श्री साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया ।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि आज यहां 20 हजार से ज्यादा बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए हैं । इस शुरुआत से इन बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हुआ है ।

4 करोड़ बेटियों के नाम से सुकन्या खाता खुलेः PM मोदी (PM Modi) 

उन्होंने आगे कहा, “भारत सरकार ने 10 साल पहले बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरुआत की थी । ये देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें 8 ।2% का सबसे ज्यादा ब्याज हमारी बेटियों को मिलता है ।”

पीएम मोदी ने सुकन्या योजना की कामयाबी के बारे में बताया कि अब तक देशभर की 4 करोड़ से ज्यादा बेटियों के खाते सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं । अब तक इन बैंक खातों में सवा 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा कराई जा चुकी है ।

100 करोड़ लोद सामाजिक सुरक्षा दायरे मेंः PM मोदी (PM Modi) 

उन्होंने कहा, “देश में पिछले 11 सालों में ऐसी अनेक योजनाएं शुरू हुई हैं, जिन्होंने नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को बहुत मजबूत कर दिया है और देश के गरीब, वंचित निरंतर सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ रहे हैं । साल 2014 में देश में 25 करोड़ लोग ही सामाजिक सुरक्षा के दायरे में थे । लेकिन आज मैं बड़े संतोष के साथ बाबा के चरणों में बैठकर कहता हूं, आज ये संख्या करीब 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है ।”

श्री सत्य साईं बाबा के संदेश का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “श्री सत्य साईं बाबा का संदेश महज पुस्तकों, प्रवचनों और आश्रमों की सीमाओं में नहीं रहा है । उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है । आज भारत के शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, स्कूलों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा सेवा का एक अद्भुत प्रवाह दिखाई देता है । बाबा के करोड़ों अनुयायी बिना किसी स्वार्थ के इस काम में लगे हैं । मानवसेवा ही माधव सेवा है, ये बाबा के अनुयायियों के सबसे बड़ा आदर्श है ।”

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रहीः PM मोदी (PM Modi) 

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “आज पुट्टपर्थी की इस पावन धरती पर आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव है । कुछ समय पहले ही मुझे श्री सत्य साईं बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।”

उन्होंने कहा, “श्री सत्य साई बाबा का यह जन्मशताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है । आज भले ही वें हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं ।”

PM मोदी का महासमाधि पर नमन और श्रद्धांजलि

इससे पहले पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी के श्री सत्यसाई जिले में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया । समारोह के एक हिस्से के रूप में पीएम मोदी ने सत्य साई बाबा की महासमाधि पर जाकर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । साथ ही पीएम मोदी को पुरोहितों द्वारा वैदिक आशीर्वाद दिया गया ।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके द्वारा साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया । पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य लोग भी मौजूद रहे ।

Tags: pm modi
Previous Post

संवैधानिक संस्थाओं पर हमला… राहुल के खिलाफ 272 हस्तियों का लेटर, लगाया ये बड़ा आरोप

Next Post

BSNL का धमाका प्लान! मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-100GB डेटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
Next Post
BSNL का धमाका प्लान! 251 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-100GB डेटा

BSNL का धमाका प्लान! मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-100GB डेटा

यह भी पढ़ें

तालिबान से डरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान सीमा से हटाये अपने पैरामिलिट्री फोर्स

24/07/2021
Actor Zeeshan Khan injured in a car accident

बिग बॉस ओटीटी फेम एक्टर के साथ हुआ हादसा, कार एक्सीडेंट में हुए घायल

09/12/2025
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut ने ‘तनु वेड्स मनु’ के 10 साल होने पर कहा- कॉमेडी करने वाली मैं इकलौती एक्ट्रेस

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version