• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीराबेन मोदी को याद कर भावुक हुए पीएम, बोले- ‘मां के पैर छुए बिना भरने गया नामांकन’

Writer D by Writer D
07/05/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi became emotional remembering his mother

PM Modi became emotional remembering his mother

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपनी मां हीराबेन मोदी को याद करके भावुक हो गए। पिछले साल ही हीराबेन मोदी का निधन हो गया था। साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि यह पहला लोकसभा चुनाव है, जिसमें वह अपनी मां के पैर छुए बिना नामांकन दाखिल करने गए।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “मेरे लिए यह पहला लोकसभा चुनाव है, जहां मैं अपनी मां के पैर छुए बिना नामांकन भरने पहुंचा। लेकिन मेरे दिमाग में एक बात आई। आज 140 करोड़ लोग और देश की करोड़ों माताएं हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया। उन्हें याद करके और यहां मां गंगा भी है।”

मां के बिना पीएम मोदी (PM Modi) का पहला चुनाव

2002 के बाद से यह पहला चुनाव है, “जहां पीएम मोदी (PM Modi) अपनी मां की अनुपस्थिति में चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी हमेशा से ही कहते आए हैं कि वह अपनी मां के त्याग और बलिदान से प्रेरित हैं।” उन्होंने बताया कि उनकी मां के इसी बलिदान ने उन्हें महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाने में प्रेरित किया। पीएम मोदी ने कहा, “सवाल केवल मेरी मां का नहीं है। मेरी मां ने मुझे जन्म दिया, मुझे बड़ा किया, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी मां के लिए कुछ नहीं किया। क्योंकि मेरी मां ने जो भी सपना देखा, मैंने वैसा कुछ भी नहीं किया।”

Lok Sabha Elections: पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट

बता दें कि हीराबेन मोदी पीएम मोदी (PM Modi)  के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रायसन गांव में रहती थीं। प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पीएम मोदी के अलावा उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहता है। हीराबेन मोदी कभी-कभी उनसे मिलने आया करती थी। लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से दक्षिण में तिरुवनंतपूरम तक प्रचार किया। देश भर में आम चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags: delhi newsmother heeraben modiNational newspm modi
Previous Post

Lok Sabha Elections: पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट

Next Post

सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच नोकझोंक, कई जगहों पर हंगामा

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Ziaurrahman Burke

सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच नोकझोंक, कई जगहों पर हंगामा

यह भी पढ़ें

Eyes

शाम को बनाए मदहोश इस सनसेट आईज लुक से

02/03/2022

देश में कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 1.07 करोड़ के पार

29/01/2021

विधायक डा.नीरज बोरा ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version