Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

PM मोदी ने कल्याण सिंह को किया नमन, बोले- प्रभु श्रीराम अपने श्रीचरणों में स्थान दें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह जी को नमन है। प्रभु श्रीराम श्रीचरणों में कल्याण सिंह को स्थान दें। कल्याण सिंह के आदर्शों, उनके संकल्पों को लेकर अधिकतम पुरुषार्थ करें। उनके सपने को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखी जाए।

लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया से कहा कि मैं भगवान प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें।

देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता को खो दिया : मोदी

प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। इस बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह और पौत्र संदीप सिंह सहित परिवार के सदस्यों से भेंटकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

Exit mobile version