• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ड्रोन हमले पर हो सकती है चर्चा

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। हालांकि अभी तक इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा क्या होगा। ऐसा माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में हुए ड्रोन हमले को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े कुछ बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर में एयरफोर्स बेस पर हुए हमले के बाद वहां सभी सुरक्षा संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है।

बता दें कि लद्दाख की तीन दिवसीय यात्रा खत्म करने के बाद रक्षा मंत्री जैसे ही दिल्ली पहुंचेंगे तो वो जम्मू-कश्मीर में एयरफोर्स पर हुए ड्रोन अटैक की पूरी जानकारी की रिपोर्ट तैयार करेंगे। बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से ये हमला हुआ था और रक्षा मंत्री लद्दाख से ही इस पर कड़ी नजर रख रहे थे।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अफसोस होता तो क्या सन्यासी बनता

वहीं जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की जांच मंगलवार को एनआईए को सौंप दी गई। भारतीय वायुसेना स्टेशन पर अपनी तरह के ऐसे पहले आतंकवादी हमले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला गृह मंत्रालय ने किया। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।

जम्मू में भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर शनिवार देर रात दो ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे, जिसमें दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का देश के किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर इस तरह का यह पहला ड्रोन हमला है। पहला विस्फोट शनिवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट उसके छह मिनट बाद हुआ। पहले धमाके में शहर के बाहरी सतवारी इलाके में भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित हवाई अड्डे के उच्च सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में एक मंजिला इमारत की छत को नुकसान हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट जमीन पर हुआ।

सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, दिशा निर्देश जारी

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन द्वारा गिराई गई विस्फोटक सामग्री आरडीएक्स और अन्य रसायनों के मिश्रण का उपयोग कर बनाई गई हो सकती है, लेकिन इस बारे में अंतिम पुष्टि होने का इंतजार है। जांचकर्ताओं ने हवाई अड्डे की चारदीवारी पर लगे कैमरों सहित सीसीटीवी फुटेज खंगाला है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन कहां से आए थे। हालांकि सभी सीसीटीवी कैमरे सड़क की ओर लगे थे।

अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन ने विस्फोटक सामग्री गिराई और वे रात के दौरान या तो सीमा पार या किसी अन्य स्थान चले गए। जम्मू हवाई अड्डे और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच हवाई दूरी 14 किलोमीटर है। हवाई अड्डा परिसर स्थित वायुसेना स्टेशन में किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और एनआईए की एक टीम समेत अन्य जांच दल मौके पर मौजूद बारीक से बारीक साक्ष्य को एकत्र कर रहे हैं।

Tags: amit shahhigh level meetinghigh level meeting todayIndia News in HindiLatest India News Updatesnarendra modiprime minister of indiaRajnath singhअमित शाहउच्च स्तरीय बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Previous Post

सौम्या के शो को अलविदा कहने पर बोले आसिफ हमें उनके फैसलों का…

Next Post

फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post

फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

नोरा फतेही और अवेज़ दरबार

नोरा फतेही ने आवेज दरबार के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

28/10/2020
Bihar Board Result

आज जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

03/08/2021
cm yogi

TIME मैगजीन में CM योगी पर लेख, कोरोना नियंत्रण पर की जमकर तारीफ

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version