• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जय बजरंग बली’ बोलकर करो वोट, दो कांग्रेस को सजा : नरेन्द्र मोदी

Writer D by Writer D
03/05/2023
in कर्नाटक, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  ने बुधवार को कर्नाटक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कर्नाटक की पहचान बदलने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “क्या कर्नाटक में कोई भी गाली संस्कृति को स्वीकार करता है? क्या कर्नाटक गाली देने वाले को माफ कर देता है? जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो ‘जय बजरंग बली’ बोल कर इन्हें सजा दे देना।”

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कांग्रेस को शांति और प्रगति का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि शांति और प्रगति चाहने वाले लोग सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर करते हैं। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का यह खौफनाक चेहरा देखा है।

उन्होंने कहा कि लोग कर्नाटक में आतंक फैलाने की साजिश में गिरफ्तार होते हैं और कांग्रेस उन्हें बचाने आ जाती है। कांग्रेस देश विरोधियों पर दर्ज मुकदमे न केवल वापस ले लेती है, बल्कि उन्हें छोड़ भी देती है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को रिवर्स गियर कांग्रेस कहकर संबोधित किया और कहा कि आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देखकर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूमकर देश को बदनाम कर रही है।

किसानों को रास आयी मक्के की खेती

कांग्रेस के चुनावी वादों को झूठ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दशकों के कुशासन से जन विश्वास खो चुकी है और अब झूठे आरोप और झूठी गारंटी ही उसका एकमात्र सहारा बचा है। कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने को तैयार बैठी है। गारंटी के नाम पर कांग्रेस ने धोखा दिया है। वहीं भाजपा ने आकर काम किया है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 में बिजली की गारंटी दी थी और 3-4 साल में देश के हर घर को बिजली देने का वादा किया था। लेकिन 2014 में भाजपा सरकार ने पाया कि 2.5 करोड़ से अधिक घरों में बिजली नहीं पहुंची है। भाजपा सरकार ने सौभाग्य योजना के जरिए बहुत कम समय के भीतर देश के हर परिवार को बिजली कनेक्शन दिया।

जनसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में रेल और रोड बदहाल स्थिति में थी। भाजपा सरकार में एयरपोर्ट और आधुनिक रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। भाजपा के पास कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए भविष्य का रोड मैप है। भाजपा का संकल्प कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और राज्य को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है।

कांग्रेस पर एक परिवार के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठा ‘शाही परिवार’ अपने रिमोट से यहां के नेताओं को कंट्रोल करके रखता है और जेडीएस तो है ही एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी। जेडीएस की जवाबदेही उसके मालिक परिवार के प्रति है। लेकिन मोदी के लिए कर्नाटक का हर परिवार मेरा परिवार है। हमारी जवाबदेही आपके प्रति है।

Tags: Karnataka Electionkarnataka newspm modi
Previous Post

किसानों को रास आयी मक्के की खेती

Next Post

मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणाः मुख्यमंत्री

25/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं, बोले-छात्रों के मेहनत का परिणाम

25/04/2026
Uttarakhand Board Result
Main Slider

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10 और इंटर में 85.11 फीसदी छात्र सफल

25/04/2026
Old Age Homes
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया सुरक्षा कवच, हर जिले में वृद्धाश्रमों से बेघर और असहाय बुजुर्गों को मिल रहा सहारा

24/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

24/04/2026
Next Post
CM Yogi in Mau

मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

UCC

UCC Ordinance लागू, लिव-इन रिलेशनशिप पर कानून हुआ और सख्त

27/01/2026
tennis

स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी बास्कोवा पर लगा 12 साल का प्रतिबंध

31/12/2020

इस छल को करने वालों पर कार्रवाई हो, मौत किसी की भी हुई है वो परिवार के लोग हैं : टिकैत

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version