Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी ने फोन पर खरगे से पूछी कुशलक्षेम, एक दिन पहले हुई थी सर्जरी

PM Modi, Mallikarjun Kharge

PM Modi, Mallikarjun Kharge

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से गुरुवार को फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

श्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया “खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।”

खरगे की हुई है पेसमेकर सर्जरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंगलवार को अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने इसको लेकर बताया कि उनके पिता मल्लिकार्जुन खरगे की पेसमेकर सर्जरी हुई है। इसके साथ ही उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और लगातार सुधार हो रहा है।

प्रियांक खरगे ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हार्टबीट को स्थिर रखने के लिए पेसमेकर लगाना जरूरी है। मंत्री ने बताया कि इसके अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है। सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक और स्थिर है।

Exit mobile version