• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

Writer D by Writer D
06/04/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के 44वें स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) पर आज सुबह देशभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा है,” भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने लिखा है, ”आज @BJP4India की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।”

उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा है, हमें एनडीए का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। एनडीए एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।

बीजेपी में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का चुनाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, ” देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं।”

Tags: 44th BJP Foundation Daybjp foundation daydelhi newsNational newspm modi
Previous Post

अब सरेंडर कर सकती है मुख्तार की पत्नी, 75 हजार की इनामी है आफ्शा अंसारी

Next Post

मनीष सिसोदिया को एक बार फिर लगा झटका, 18 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
CM Bhajanlal Sharma
राजनीति

गुरुनानक देव जी ने सभी को समान माना: मुख्यमंत्री शर्मा

05/11/2025
Next Post
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को एक बार फिर लगा झटका, 18 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़ें

17 अक्टूबर को डीयू की दूसरी कटऑफ आने की उम्मीद

15/10/2020
line hajir

दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, लगा ये आरोप

26/09/2021
अखिलेश यादव akhilesh yadav

यूपी में न कहीं ‘लॉं’ दिखाई दे रहा है और न कहीं ‘ऑर्डर’ का एहसास हो रहा : अखिलेश

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version