Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Tokyo Olympics के लिए PM मोदी ने जापान प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं, बोले- महाकुंभ में दिखेगा नया-नया रंग

Tokyo Olympics के लिए PM मोदी ने जापान प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं

दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और जापान को टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस ओलंपिक में हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन के प्रति आशान्वित हैं!”

उल्लेखनीय है कि खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक खेल आज से जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो रहे हैं।

किसानों के प्रति अड़ियल रवैया अख्तियार कर रही है सरकार : मायावती

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 100 से अधिक हो गए, जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नए मामले सामने आने की घोषणा की। चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

टोक्यो ओलंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले कोरोना मामलों की संख्या का शतक पार हो गया। महामारी के कारण समारोह में 1000 से कम लोग होंगे और दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है।

Exit mobile version