Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एशिया कप में महिला हॉकी टीम ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

PM Modi congratulated the Indian women's hockey team

PM Modi congratulated the Indian women's hockey teamPM Modi congratulated the Indian women's hockey team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने भारतीय महिला हॉकी टीम (Hockey Team) को बधाई दी है. पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए लिखा, हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है. उनका दृढ़ संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बधाई दी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है. अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,महिला हॉकी एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को ढेरों बधाई। आज फाइनल में नतीजे आशानुरूप नहीं रहे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम के सभी खिलाड़ियों ने चैंपियन की तरह खेल दिखाया। पूरे देश की शुभकामनाएं हमारी होनहार महिला खिलाड़ियों के साथ हैं।

फाइनल में चीन करना पड़ा हार का सामना

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने चीन हांग्जो में आयोजित महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में मेजबान चीन से 1-4 से हारकर रजत पदक जीता। भारत के लिए नवनीत कौर (1) ने गोल किया, जबकि चीन की कप्तान ओउ जिक्सिया, ली होंग, जू मीरॉन्ग और झोंग जियाकी ने गोल किए।

Exit mobile version