Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इथियोपिया में डिनर के दौरान सिंगर्स ने गाया ‘वंदे मातरम’, खुशी में झूम उठे PM मोदी

PM Modi erupts in joy after hearing Vande Mataram in Ethiopia

PM Modi erupts in joy after hearing Vande Mataram in Ethiopia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 3 देशों के दौरे पर इस समय इथियोपिया में हैं। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें मेजबान देश के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया। प्रधानमंत्री अहमद अली ने मोदी के सम्मान में बैंक्वेट डिनर का आयोजन किया, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री की खुशी तब बहुत बढ़ गई जब उनके सामने इथियोपियाई बैंड में वंदे मातरम गाया।

मेजबान प्रधानमंत्री (PM Modi) के साथ जब पीएम मोदी डिनर कर रहे थे तो उनके समक्ष इथियोपियाई बैंड ने वंदे मातरम गाकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गीत को सुनकर पीएम मोदी काफी खुश हो गए और ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

यह बहुत ही भावुक पलः पीएम मोदी (PM Modi) 

पीएम मोदी (PM Modi) ने इस पल का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “कल प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की ओर से आयोजित बैंक्वेट डिनर के दौरान, इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम का एक शानदार गायन किया। यह बहुत ही भावुक पल था, वह भी ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम के 150 साल मना रहे हैं।”

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने इस साल अपने 150 साल पूरे कर लिए। इस गीत को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में लिखा था। 150 साल पूरे होने के मौके पर PM मोदी ने पिछले महीने 7 नवंबर को सालभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव की शुरुआत की, ताकि देश के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी अहम भूमिका का सम्मान किया जा सके। इस आयोजन में सामूहिक गायन और प्रदर्शनियों जैसे कई कार्यक्रम होंगे।

Exit mobile version