Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- वे जमीन स्तर के नेता थे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 89 साल के कल्याण सिंह लंबे वक्त से बीमार थे और लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे। कल्याण सिंह के निधन के बाद भारतीय राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती समेत तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, कल्याण सिंह जी का जनता से जादुई जुड़ाव था. यूपी के सीएम के रूप में, उन्होंने दृढ़ निश्चयपूर्वक स्वच्छ राजनीति को आगे बढ़ाया और अपराधियों और भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त किया. उन्होंने उन पदों को सम्मानित किया, जिनपर वे रहे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक खालीपन आ गया है। मेरी संवेदनाएं।

कल्याण सिंह ने अपने 77वें जन्मदिन पर यूपी को दिया था नई पार्टी का तोहफा

पीएम बोले- वे जमीनी स्तर के नेता थे

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मेरा दुख शब्दों से परे है। कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। शांति

पीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे। पीएम ने कहा, कल्याण सिंह जी ने हाशिए पर खड़े समाज के करोड़ो लोगों को आवाज दी। किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया।

मैंने अपना बड़ा भाई खोया- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

Exit mobile version