Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, शेयर की पुरानी तस्वीर

PM Modi expressed grief over the death of Manoj Kumar

PM Modi expressed grief over the death of Manoj Kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने दिग्गज फिल्म निर्माता, अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) के निधन पर शोक जताया है।

श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में मनोज कुमार (Manoj Kumar) के साथ खिंची गई पुरानी तस्वीरों को साझा किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी (Manoj Kumar) के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे। उन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। देशप्रेम उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

मनोज कुमार (Manoj Kumar) की सबसे चर्चित फिल्में

है प्रीत जहां की रीत सदा… राष्ट्र भक्ति के ये गाने आज भी राष्ट्रीय त्योहारों पर सुनने पर रौंगटे खड़े कर देते हैं। देश जब अंग्रेजों की गुलामी से आजाद ही हुआ था, उस समय राष्ट्र भावना को लोगों के मन में बसाने और संजोने में मनोज कुमार के फिल्म और गानों ने अहम भूमिका निभाई।

देश के भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार मे पूरब और पश्चिम, उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति जैसी देशभक्ति से भरपूर फिल्मों में काम किया था।

अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

मनोज कुमार ने 1965 में ‘शहीद’ फिल्म में भगत सिंह की भूमिका निभाई। इसके बाद 1967 में उपकार फिल्म के वो डायरेक्टर और अभिनेता दोनों ही रहे। इस फिल्म में उन्होंने जय जवान जय किसान के नारे को और मजबूती दी। ये नारा देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का था।

मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें 2015 में दादा साहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Exit mobile version