Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ताजनगरी को PM मोदी ने दिया मेट्रो का तोहफा, निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Pm Modi inaugrated Agra Metro Projects

Pm Modi inaugrated Agra Metro Projects

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में मेट्रो सेवाओं के लिए निर्माण काम का शुभारंभ किया। आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

इस मौके पर कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आगरा के पास बहुत पुरातन पहचान तो हमेशा रही है। अब इसमें आधुनिकता का नया आयाम जुड़ रहा है। सैंकड़ों वर्षों का इतिहास संजोए ये शहर अब 21वीं सदी के साथ कदमताल मिलाने के लिए तैयार हो रहा है।

ताजनगरी आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्‍घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार देश के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले प्रोजेक्ट सालों तक लटके रहते हैं, लेकिन अब हमने प्रोजेक्ट के साथ पैसों का भी इंतजाम किया है। देश के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

सिंधु बार्डर पहुंचे केजरीवाल, बोले- ‘आप’ की सरकार किसानों के सेवादार है

उन्होंने कहा कि सपनों को सच करने के लिए साहस भी जरूरी होता है। आज देश का युवा साहस और समर्पण दिखा रहा है। टूरिस्टों को लुभाने के लिए भी देश में कई काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो। भारत पर्यटन इंडेक्स में 34वें नंबर पर है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में 225 किलोमीटर मेट्रो थी, लेकिन अब भारत मेट्रो के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो रहा है। आज मेट्रो कोच देश में ही बन रहे हैं।

Exit mobile version