• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

…जब मोदी बोले- मुझे क्षमा कीजिए आप शांत रहेंगे क्या ?

Writer D by Writer D
11/04/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की ऋषिकेश की जनसभा में मोदी-मोदी की गूंज ही सुनाई दे रही थी, तो मंच के आगे नारे लगाते लोगों से मोदी बोल पड़े कि मेरी इधर से कुछ लोगों से प्रार्थना है और उधर से कुछ लोगों से प्रार्थना है, देखिए अब आप आगे आ नहीं सकते। हो सकता है कि आप में से बहुत लोग होंगे जो मुझे देख नहीं पा रहे हैं, लेकिन उसके लिए मुझे क्षमा करें। अब आप शांत रहेंगे क्या ? आप मुझे सुन करके संतोष कर लीजिएगा।

मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। यह कहकर मोदी बोले-मेरी बात से आप सहमत हैं या नहीं तो हां की गूंज सुनाई दी।

आपका प्यार, उत्साह मेरे सर-आखों पर-

जो ज्यादा उत्साह और उमंग में हैं, उनसे मेरी प्रार्थना है कि ये जो ऊर्जा 19 अप्रैल तक लगाए रखनी है। यह बाेल, ‘परिवारजन’ से मिल खुशी से गदगद मोदी (PM Modi) मुस्कुरा उठे। फिर उन्होंने आगे कहा कि साथियों सारी ऊर्जा आज मत खर्च कर दीजिए। आपका ये प्यार, उत्साह मेरे सर-आखों पर है। अगर आप इजाजत दें तो मैं बोलना शुरू करूं…।

आप सब कितने अच्छे हैं…

मोदी ने कहा कि मैं यहां बैठे-बैठे पुराने-पुराने चेहरे देख रहा था। दूर से मुंडी हिलाकर उनको नमस्ते कर रहा था। आप लोगों से मेरा इतना निकट नाता रहा है, दोस्तों ये मेरा सौभाग्य है। अगर मुझे अनुमति दें तो फिर मैं बोलना शुरू करूं तो हां की गूंज सुनाई दी। फिर मोदी ने कहा कि आप सब कितने अच्छे हैं।

मोदी (PM Modi)  बोले- धन्यवाद भइया-

इसके बाद संबोधन शुरू होने के कुछ देर बाद मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर कहा कि मुझे क्षमा कीजिए आप शांत रहेंगे क्या ? आपका ये प्यार, उत्साह मेरे सर-आखों पर है। मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता, लेकिन मैं बोल ही न पाऊं इतना उत्साह करोगे तो इतने लोग हैं वो सुन नहीं पाएंगे। मुझे चिंता सबकी है, आपकी भी है। मोदी (PM Modi)  की इस बात पर सब शांत हो गए और पूरा जनसभा स्थल मोदी को सुनने में मगन हो गया। इस पर मोदी ने कहा, धन्यवाद भइया।

सुनाई अपनी यूएसए यात्रा की कहानी-

मोदी (PM Modi)  ने कहा कि एक जमाना था जब योग की पूरी दुनिया में धूम नहीं थी, तब भी दुनिया के कई देश के लोग योग के लिए ऋषिकेश आया करते थे। मुझे याद है बहुत पुरानी घटना है। मैं एक बार यूएसए गया था। मैं वेजिटेरियन खाना तलाश रहा था। इतने में एक छोटी सी दुकान में एक अमेरिकन नागरिक बैठा था और उसके गले में तीन-चार रुद्राक्ष की मालाएं थीं।

ऋषिकेश में अलग अंदाज में नजर आए पीएम मोदी, बजाया पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का

मैं उसके पास गया तो उसने भी नमस्ते करके मेरा स्वागत किया, फिर मैंने उससे अपनी कठिनाई बताई तो उन्होंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए, मैं वेजिटेरियन हूं। आपके लिए कोई प्रबंध करता हूं। उसने अपनी तरीके से कुछ वेजिटेरियन बनाकर खिलाया।

पर्यटन के क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म है उत्तराखंड-

मोदी (PM Modi) ने उनसे पूछा कि आपने ये सब कहां से सीखा, ये माला-वाला तो वह बोला कि मैं बहुत सालों से ऋषिकेश जाता-आता रहता हूं। बस उसी के कारण मेरी जिंदगी में ये बदलाव आया। ये ताकत और सामर्थ्य है इस भूमि की।

पर्यटन के क्षेत्र में कोई ऐसा एडवेंचर टूरिज्म है तो उत्तराखंड है, राफ्टिंग करना हो, कैंपिंग करना हो या फिर अध्यात्म और योग में रुचि रखने वाले व्यक्ति हों तो ऋषिकेश आकर हर कोई आनंद से घर जाता है।

Tags: lok sabha elections 2024pm modirishikesh newsUttarakhand News
Previous Post

SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने से किया इनकार, कही ये बात

Next Post

अगले तीन दिन में यूपी में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
Next Post
Rain

अगले तीन दिन में यूपी में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में हुए पेश, अमित शाह से जुड़ा मामला

20/02/2026
Tecno launches its Pova 2 smartphone,

Tecno ने लॉन्च किया अपना Pova 2 का स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

02/06/2021
arrested

सर्राफा दुकान से चोरी का पर्दाफाश, चोरी के जेवरात समेत तीन गिरफ्तार

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version