• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जातिवाद,तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की उड़ चुकी है नींद: मोदी

Writer D by Writer D
10/03/2024
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि देश में हो रहा चहुंतरफा विकास जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की नींद उड़ा रहा है।

आजमगढ़ से किया 34 हजार 700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री मोदी ने कहा “ 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।”

उन्होने (PM Modi) कहा कि देश की जनता से मिल रहा असीम प्यार जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा “ आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।”
उन्होने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई एमएसपी दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में आठ फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

यूपी को मिलेगी लाइट हाउस प्रोजेक्ट की सौगात, 1,040 गरीबों को मिलेगा उनके सपनों का घर

समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिये बगैर उन्होने कहा “ आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था।ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।”

श्री मोदी (PM Modi) ने कहा “ परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार…।”

उन्होने (PM Modi) कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।
श्री मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान विकास के गढ के तौर पर हो रही है। रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है।

मोदी सिर्फ भाजपा के नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं…, फारूक अब्दुल्ला ने फिर की PM की तारीफ

एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है। बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।

Tags: azamgarh newspm modiup news
Previous Post

चार एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 26 चार्जिंग स्टेशन, बैटरी स्वैपिंग सिस्टम की भी मिलेगी सुविधा

Next Post

पश्चिम बंगाल में TMC अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, ममता बनर्जी आज करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
Next Post
TMC

पश्चिम बंगाल में TMC अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, ममता बनर्जी आज करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

यह भी पढ़ें

IGNOU में एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन के लिए 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

16/10/2020

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अयोध्या जाएंगे मेदांता के डॉक्टर

04/10/2021
tablet-smartphone

प्रदेश के 9.74 लाख युवाओं के हाथों में जल्द होंगे टैबलेट और स्मार्टफोन

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version