• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है…, सम्राट अशोक को याद कर बोले PM मोदी

Writer D by Writer D
09/01/2025
in राजनीति, ओडिशा, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि हमारे सामने 2047 का लक्ष्य है। विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने सम्राट अशोक से लेकर महात्मा बुद्ध तक की चर्चा की और यह भी कहा कि पिछले 10 साल में दुनिया के कई नेताओं से हमारी मुलाकात हुई और सबने अपने देश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की सराहना की।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। आज का भारत अपना पक्ष तो मजबूती से रखता ही है, ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सफलता आज दुनिया देख रही है। आज जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति पॉइंट पर पहुंचता है, जब दुनिया डि​जिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है तो हम सभी को गर्व होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का हर सेक्टर आसमान की ऊंचाई छूने को आगे बढ़ रहा है।

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि 21वीं सदी का भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिस पैमाने पर देश में विकास के काम हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान के देश में ही निर्माण का भी जिक्र किया और कहा कि पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति, माघ बिहू जैसे त्योहार भी आने वाले हैं। हर तरफ आनंद का वातावरण रहेगा। उन्होंने इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था, तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था।

40 हजार अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, UP पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती रद्द

पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि हमारी विरासत का ये वही बल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को ये कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है। उन्होंने कहा कि हमेशा ही भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है। बहुत खुशी होती है जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं, बातचीत करता हूं। आपका प्यार, आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के समाज के साथ जुड़ जाते हैं। वहां के नियम और परंपरा का सम्मान करते हैं।

उन्होंने (PM Modi ) आगे ये भी कहा कि हम पूरी ईमानदारी से उस देश की, उस समाज की सेवा करते हैं। इन सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है। पीएम ने कहा कि हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी नहीं हैं। डेमोक्रेसी हमारे जीवन का हिस्सा हैं। हमें डायवर्सिटी सिखानी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही डायवर्सिटी से चलता है। उन्होंने इस मौके पर अपनी अगुवाई वाली सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

Tags: National newsodisha newspm modipravasi bhartiya divas
Previous Post

40 हजार अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, UP पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती रद्द

Next Post

शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Poision

शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

Players going back for awards

अवार्ड वापस करने राष्ट्रपति आवास जा रहे खिलाड़ियों को पुलिस ने रोका

07/12/2020
Baby

साल 2022 में इन सितारों के घर गूंजी बच्चे की किलकारी

22/12/2022
TATA

इस महीने एंट्री लेने वाली है TATA की इलेक्ट्रिक कार, महज इतनी का कीमत

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version