• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

Writer D by Writer D
09/12/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजधानी में तीन दिवसीय ‘राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल समिट’ (Rising Rajasthan Global Summit) का आगाज़ हो गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में समिट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इससे पहले प्रदर्शनी देखी। वहीं पीएम मोदी के जेईसीसी पहुंचने पर सीएम भजनलाल शर्मा ने उन्हें वीरता के प्रतीक के रूप में चंदन की लकड़ी से बनी तलवार भेंट की। समिट की शुरूआत के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान राइजिंग के साथ-साथ रिलायबल भी है और रिसेप्टिव भी है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि चुनौतियों से टकराने का नाम ही राजस्थान है, नए अवसर बनाने का नाम ही राजस्थान है और इस आर फैक्टर में आज एक और नाम जुड़ गया है। वहीं पीएम मोदी ने भजनलाल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों ने भारी बहुमत से रिस्पोंसिव रिफॉर्मिव सरकार बनाई है जहां पिछले एक साल में भजनलाल और उनकी टीम ने शानदार काम करके दिखाया है।

राजस्‍थान की व‍िकास यात्रा में अहम दिन

पीएम (PM Modi) ने कहा कि राजस्‍थान की व‍िकास यात्रा में आज एक और अहम द‍िन है जहां देश और दुन‍िया से डेलीगेट्स हमारे प‍िंक स‍िटी में पधारे हैं। उन्होंने कहा कि आज दुन‍िया का हर इन्‍वेस्‍टर बहुत ही उत्‍साह‍ित है क्योंकि भारत ने जो व‍िकास क‍िया है वह हर क्षेत्र में दिख रहा है। वहीं पिछले 10 साल में 10 से 5 लॉरजेस्‍ट इकोनामी बना है और भारत ने 10 सालों अपनी इकोनॉमी को डबल क‍िया है।

वहीं पीएम (PM Modi) ने कहा कि डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलीवरी का पावर क्या होती है यह भारत की सफलता से पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे डायवर्स जैसे देश में डेमोक्रेसी इतनी फलफूल रही है,इतनी सशक्त हो रही है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

राजस्थान के रज-रज, कण-कण में ईमानदारी

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि जब राज्यों का विकास होगा तभी देश का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा तो देश विकास की गति पकड़ेगा। पीएम ने कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है और उसी तरह से यहां के लोगों का दिल भी उतना ही बड़ा है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि यहां के लोगों का परिश्रम, उनकी ईमानदारी, कठिन से कठिन लक्ष्य को पाने की इच्छा शक्ति, राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की भावना, देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की प्रेरणा, यह आपको राजस्थान के रज-रज, कण-कण में दिखाई देती है।

Tags: pm modirajasthan newsrising rajasthan global investment summit 2024
Previous Post

अटल विहार योजना से जरूरतमंदों को किफायती दर पर आवास होगा उपलब्ध: मुख्यमंत्री साय

Next Post

मोदी विकसित भारत के शिल्पकार: सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

मोदी विकसित भारत के शिल्पकार: सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

Gold

सोने-चांदी की चमक में फिर आई तेजी, चेक करें आज का गोल्ड रेट

10/11/2025
Suspended

अवैध वसूली के आरोप मे लेखपाल निलंबित

07/09/2023
Pledge Park

बुन्देलखण्ड का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी में ले रहा आकार

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version