Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

GIS: पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, मुकेश अंबानी बोले- लखनऊ पुण्यभूमि, लक्ष्मण की भूमि

PM Modi inaugurates UP GIS 2023 in Lucknow

लखनऊ। यूपी में आज से ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (UP GIS) की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने सीएम योगी की मौजूदगी में समिट का शुभारंभ किया। इस बार इनवेस्टर्स समिट में 20 से ज्यादा देशों के 10 हजार डेलिगेट्स शामिल होंगे। यूपी सरकार का दावा है कि इनवेस्टर्स समिट में 27 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का प्रस्ताव आया है। 17 हजार से ज्यादा MoU साइन हो चुके हैं और आज कई MoU साइन हो सकते हैं। सबसे ज्यादा इनवेस्टमेंट प्रस्ताव पश्चिमी यूपी में आया है।

निवेश के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है यूपी: कुमार मंगलम

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिडला ने उद्घाटन सत्र को सबसे पहले संबोधित किया। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत में कई संभावनाएं हैं। पीएम मोदी पर 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास है। मुझे विश्वास है कि अमृतकाल में हमारी प्रगति वैश्विक समृद्धि की एक नींव होगी।

देश को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी एक अहम रोल अदा करेगा। अपने संबोधन में कुमार बिरला ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर कई शानदार कदम उठाए हैं जिसके कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है। उन्होंने उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की अपील की है।

लखनऊ पुण्यभूमि, लक्ष्मण की भूमि: मुकेश अंबानी

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन के बाद रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने समिट को संबोधित किया। मुकेश अंबानी ने संबोधन में कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है।

लखनऊ पुण्यनगरी है, लक्ष्मण की नगरी है। यूपी पुण्यभूमि है, भगवान रामचंद्र की भूमि है। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की भूमि है। अंबानी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आप पीएम बने हैं, देश ने बहुत विकास किया है।

Exit mobile version