Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश को सच्चाई से दूर भागना सिखा रहे हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी में गिरावट और लोगों की कथित तौर पर नौकरियां जाने के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी देश को सच्चाई से दूर भागना सिखा रहे हैं। इसीका नतीजा है कि लाखों लोगों की आजीविका चली गई।

उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि हमारे प्रधानमंत्री भारत को यह सिखा रहे हैं कि सच्चाई से कैसे दूर भागा जा सकता है। इसका नतीजा है कि लाखों लोगों की गरिमा और आजीविका चली गई। कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की है, उसके मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने संकेत दिया है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के नुकसान की भरपाई होने में वर्षों का समय लग सकता है।

जेडीयू सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बता दें कि राहुल गांधी यह बयान बीजेपी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में किए गए 19 लाख नौकरियों के वादे पर आया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि यह लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपए जमा करने जैसा है।

राहुल गांधी ने अपने चुनावी संबोधन में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में किसानों और मध्यम और छोटे व्यवसायों की रीढ़ तोड़ दी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं लेकिन उन्होंने पिछले छह वर्षों में देश को कमजोर किया है। हिंदुस्तान आज कमजोर है। इसकी अर्थव्यवस्था दबी हुई है, किसानों पर अत्याचार हुआ है और छोटे दुकानदार बेचैन हैं। यही वजह है कि चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की।

Exit mobile version