• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने किया ई-कोर्ट परियोजना का शुभारंभ

Writer D by Writer D
26/11/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
e-court

PM Modi launched the e-court project

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को संविधान दिवस पर ई-कोर्ट परियोजना (E- Court Project) का शुभारंभ किया। यह पहल अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवा प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टआईएस मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएएस वेबसाइट का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 1949 में, ये आज का ही दिन था, जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नए भविष्य की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि मैं आधुनिक भारत का सपना देखने वाले बाबा साहेब अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को, सभी संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं ।

Prime Minister Narendra Modi launches Virtual Justice Clock, JustIS Mobile App 2.0, Digital Courts, S3WASS Websites for District Courts on #ConstitutionDay2022, in Delhi. pic.twitter.com/lDnDldynuK

— ANI (@ANI) November 26, 2022

उन्होंने कहा कि आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दिन भी है। 14 वर्ष पहले, जब भारत, अपने संविधान और अपने नागरिकों के अधिकारों का पर्व मना रहा था, उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकवादी हमला किया था । उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में जिनकी मृत्यु हुई, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में, पूरे विश्व की नजर भारत पर है। भारत के तेज विकास, भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और भारत की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय छवि के बीच, दुनिया हमें बहुत उम्मीदों से देख रही है । उल्लेखनीय है कि वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Tags: consitution daydelhi newse-courtNational newspm modi
Previous Post

फिर बदले जा सकते हैं 500-1000 के पुराने नोट, SC कर रही है विचार

Next Post

ISRO ने रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 9 सैटेलाइट, 1 भूटान का उपग्रह भी शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
Next Post
ISRO

ISRO ने रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 9 सैटेलाइट, 1 भूटान का उपग्रह भी शामिल

यह भी पढ़ें

Strike

9 जुलाई को यूपी में बिजली कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, संविदा कर्मचारी नहीं होंगे शामिल

30/06/2025
SI rapes woman

पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से SI ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

08/03/2021
murderer arrested

पैसों के विवाद के चलते हुई थी कारपेंटर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version