Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UNESCO की अमूर्त सांस्कृति विरासत की सूची में शामिल होगा छठ महापर्व… पीएम मोदी ने की घोषणा

PM Modi

mann ki baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार मन की बात के 126वें एपिसोड में देश की जनता से संवाद किया। इस बार प्रधानमंत्री ने देश संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता सेनानियों और नारी शक्ति के योगदान पर गहन चर्चा की। पीएम (PM Modi) ने बिहार के लोकपर्व छठ पूजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है।

बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वाचंल में छठ महापर्व बहुत की धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा हर राज्य और जिले में छठ पर्व लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने छठ महापर्व (Chhath festival) को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

उन्होने (PM Modi) कहा कि छठ पूजा एक ऐसा पावन पर्व है, जो दिपावली के बाद मनाया जाता है। सूर्यदेव की उपासना का यह महापर्व बहुत ही विशेष है। छठ महापर्व में हम डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं और उनकी आराधना करते हैं। इस पर्व के अलावा किसी भी पर्व में डूबते हुए सूर्य की अर्घ्य नहीं दिया जाता है।

उन्होंने (PM Modi) बताया कि यह छठ महापर्व अब न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह से मनाया जाता है, बल्कि अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। छठ महापर्व को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

उन्होने घोषणा करते हुए कहा कि छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (UNESCO’s Intangible Cultural Heritage) की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार बहुत अधिक प्रयास कर रही है। जल्द ही भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करा देगी।

Exit mobile version