Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली मुलाकात थी। झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

राष्ट्रपति भवन ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अपनी बेटी के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

योगी सरकार ने किया 20 PPS अफसरों का ट्रांसफर, प्रदीप वर्मा बने ASP सीएम सिक्योरिटी

इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Exit mobile version