• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Thomas Cup विजेता टीम से पीएम मोदी ने की मुलाक़ात, बोले- आपने देश की शान को बढ़ाया

Writer D by Writer D
22/05/2022
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को थॉमस (Thomas Cup) और उबर कप (Uber Cup) के भारतीय बैडमिंटन दल से अपने आवास पर मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों ने इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपने अनुभव साझा किये।

प्रधानमंत्री ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा- “हां, हम कर सकते हैं का रवैया आज देश में नई ताकत बन गया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देगी।”

प्रधानमंत्री ने थॉमस और उबर कप के भारतीय बैडमिंटन दल को बधाई देते हुए कहा कि भारत को बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है। पूरे देश की तरफ से आपको बधाई। आज पूरे देश को आप पर गर्व है। आप लोगों ने इतिहास रच दिया है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि आप देश की भावी पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं। आपने देश की शान को बढ़ाया है। अब हमें रुकना नहीं है। अभी और भी आगे जाना है और भी मेडल लाने हैं।

Interacted with our badminton champions, who shared their experiences from the Thomas Cup and Uber Cup. The players talked about different aspects of their game, life beyond badminton and more. India is proud of their accomplishments. https://t.co/sz1FrRTub8

— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2022

उन्होंने कहा कि थॉमस कप की जीत ने देश का गौरव बढ़ाया है। दशकों बाद भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है। सफलता की बुलंदी को छूना प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में खेल को लेकर पुरानी धारणाएं बदल रही हैं।

Image

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान 14 साल की शटलर उन्नति हुड्डा ने कहा कि जो चीज उसे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, वह यह है कि आप कभी भी मेडलिस्ट और नॉन-मेडलिस्ट के बीच भेदभाव नहीं करते हैं। मैंने इस टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा है। अगली बार महिला टीम को भी जीत दर्ज करनी होगी।

Image

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का पल है, क्योंकि हमने 73 साल बाद थॉमस कप जीता।

पीएम मोदी ने सिद्धार्थनगर हादसे पर जताया दुख, 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

क्वार्टर फाइनल के दौरान दबाव था क्योंकि हम जानते थे कि अगर हम हार गए तो हमें पदक नहीं मिलेगा। हम विभिन्न चरणों में जीतने के लिए दृढ़ थे।

Image

थॉमस कप चैंपियन टीम के कप्तान किदांबी श्रीकांत ने कहा कि हमारे एथलीटों को यह कहते हुए हमेशा गर्व होगा कि हमें अपने प्रधानमंत्री का समर्थन प्राप्त है और यह अतुलनीय है। जिस तरह से उन्होंने हमारे मैच के ठीक बाद हमसे बात की, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Tags: delhi newsIndian badminton teamNational newspm modisports newsThomas cup won indiaUber Cup
Previous Post

दीवार पर लिखा ‘कमरे में घुसने के बाद लाइटर या आग न जलाएं’, और फिर मां-बेटियों ने…

Next Post

सपा नेता अरुण यादव ने की STF टीम को कुचलने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami laid the foundation stone for the second phase of road widening in Sahaspur
राजनीति

सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार: मुख्यमंत्री पुष्कर

12/02/2026
AK Sharma responded to the opposition's objections in the House.
Main Slider

एके शर्मा ने सदन में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर किया करारा प्रहार

12/02/2026
CM Dhami
Main Slider

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

12/02/2026
CM Yogi
Main Slider

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

12/02/2026
UP Board
Main Slider

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

12/02/2026
Next Post
STF

सपा नेता अरुण यादव ने की STF टीम को कुचलने की कोशिश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: कर्नाटक में योगी के मंत्रियों ने रोडशो का किया नेतृत्व, जनता को दिया त्रिवेणी स्नान का निमंत्रण

14/12/2024
परशुराम मंदिर

परशुराम मंदिरः ब्राह्मणों को रिझाने की सियासत

14/08/2020
Four children drowned in the pond

नदी में स्नान करते समय डूबीं दो बालिकाएं, मौत

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version