Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

PM Modi

PM Modi offered prayers at Somnath mandir

सोमनाथ। गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। सभी दलों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आज सुबह सोमनाथ मंदिर (Somnath Mnadir) में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वो गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में आज चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।

गृहमंत्री अमित शाह भी आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर माहौल बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुजरात में अपने तूफानी प्रचार का आगाज कर दिया है।

22 महीने बाद ट्विटर पर ट्रम्प की हुईं वापसी, Musk ने किया बहाल

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर में स्थापित ज्योतिर्लिंग को भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है। यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित है। कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी है।

Exit mobile version