Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, बाइडेन सातवें स्थान पर

PM Modi

PM Modi

नई दिल्ली। लोकप्रियता के मामले में ताजा वैश्विक सूची Global Leader Approval Ratings के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) दुनिया के तमाम दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

अमेरिका की वैश्विक सर्वेक्षण कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे में नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को वयस्क आबादी के बीच 78 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है। लोकप्रियता के मामले में मोदी के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर (68 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बेरसेट (62 प्रतिशत) हैं।

खास बात यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों टॉप-5 सूची से बाहर हैं। बाइडेन इस सूची में सातवें स्थान पर हैं।

मॉर्निंग कंसल्टेंट ने लिस्ट में जिन 22 देशों के शीर्ष नेताओं को शामिल किया है, वो देश हैं- ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।

कैसे होता है यह सर्वे

Morning Consult के मुताबिक, लोकप्रियता का यह डेटा किसी देश में वयस्कों से सात दिन तक किए गए सर्वे पर आधारित होता है। मॉर्निंग कंसल्ट प्रतिदिन 20,000 से अधिक वैश्विक इंटरव्यू आयोजित करता है। इंटरव्यू में मिले जवाबों के आधार पर ग्लोबल लीडर के बारे में बनाया गया डेटा तैयार किया जाता है। अमेरिका में इसका सैंपल साइज 45,000 हजार है। दूसरी ओर, अन्य देशों का सैंपल साइज 500 से 5000 के बीच है।

Exit mobile version