• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंच दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
25/12/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee birth anniversary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज 98वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को जयंती पर नमन किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

गृह मंत्री, रक्षा मंत्री भी सदैव अटल पहुंचे

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सदैव अटल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी भी जाएंगे सदैव अटल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है। राहुल गांधी के 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)की जयंती पर उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

राहुल गांधी के आज अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के समाधि स्थल अटल समाधि के साथ ही राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि, इंदिरा गांधी के समाधि स्थल शक्ति स्थल, पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन भी पहुंचने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था जन्म

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे साल 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में खासे एक्टिव रहे और जेल भी गए। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)ने ग्वालियर से ही शुरुआती पढ़ाई की और इसके बाद कानपुर चले आए।

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से एलएलबी की। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)और उनके पिता ने एलएलबी की पढ़ाई साथ ही की और इस दौरान दोनों पिता-पुत्र हॉस्टल के एक ही कमरे में रहते भी थे। बाद में अटल सियासत में आ गए। उन्होंने देश में खंडित जनादेश के दौर में गठबंधन के नए मानक स्थापित किए।

31 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे यूपी के मुख्य सचिव, ये IAS अफसर हैं रेस में

सफलतापूर्वक चलाई 27 दलों की गठबंधन सरकार

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 27 छोटी-बड़ी सियासी पार्टियों के गठबंधन की सरकार सफलतापूर्वक चलाई और कार्यकाल पूरा किया। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)का 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Tags: Atal bihari vajpayee birth anniversarydelhi newsNational newspm modisadaiv atal
Previous Post

31 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे यूपी के मुख्य सचिव, ये IAS अफसर हैं रेस में

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर विशेष: सशस्त्र रथवानों से लड़ता एक नि:शस्त्र विरथी ‘योद्धा’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर विशेष: सशस्त्र रथवानों से लड़ता एक नि:शस्त्र विरथी 'योद्धा'

यह भी पढ़ें

Murali Manohar Joshi

मुरली मनोहर जोशी ने बाबरी विध्वंस में शामिल होने से किया इन्कार, पढ़ें पूरा बयान

23/07/2020
arrested

 डकैती में फरार एक डकैत को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

11/07/2022

देश में कोरोना के 45,149 नए मामले, 71.37 लाख मरीज रोगमुक्त

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version