• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब वो दिन दूर नहीं जब भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
23/11/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि ब्रज क्षेत्र ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश को संभाले रखा, लेकिन जब देश आजाद हुआ तो जो महत्व इस पवित्र तीर्थ को मिलना चाहिए था वो हुआ नहीं। जो लोग भारत को उसके अतीत से काटना चाहते थे, जो लोग भारत की संस्कृति और उसकी आध्यात्मिक पहचान से विरक्त थे, जो आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता नहीं त्याग पाए उन्होंने ब्रज भूमि को भी विकास से वंचित रखा। लेकिन अब राम मंदिर की तिथि भी आ गई है। अब वो दिन दूर नहीं जब यहां भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को मथुरा पहुंचे, जहां वह कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ब्रजरज उत्सव-2023 में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से नारीशक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है। कृष्ण के आगे भी राधा ही लगा है। हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारियां भी उठाईं और समाज को लगातार मार्गदर्शन भी किया है। मीराबाई जी इसका भी एक प्रखर उदाहरण रही है। मीराबाई एक पथ प्रदर्शक रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और मीराबाई का गुजरात का अलग ही रिश्ता है। मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई और उनकी महान भक्‍त मीराबाई ने राजस्थान से आकर अंत समय गुजरात में बिताया था।

मीराबाई जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि यहां पर ब्रज और ब्रजवासियों का दर्शन मिला है। यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण बुलाते हैं। यह कोई साधारण धरती नहीं है। ब्रज लालजी और लाडली जी के प्रेम का साक्षात अवतार है। ब्रज की रज रज में राधा रानी रमी हुई हैं। कण कण में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। विश्व के सभी तीर्थ यात्रा से जो लाभ मिलता है। यहां आने पर सब मिल जाता है। उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि संतों ने कहा है कि वृंदावन सा वन नहीं, नंदगांव जैसा गांव नहीं और वंशी वट जैसा कहीं वट नहीं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि गुजरात के लोगों को ब्रज में आने का सौभाग्य मिलता है तो उसे द्वारिकाधीश की कृपा मानते हैं। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया और 2014 से आकर आपके बीच बस गया। इस महोत्सव में संत मीराबाई के नाम पर सिक्का और टिकट जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ  है। 84 कोस का ये ब्रज मंडल  यूपी और राजस्थान को जोड़कर बनता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे-राधे से करते हुए कहा सबसे पहले क्षमा चाहता हूं कि चुनाव में था, मेरा सौभाग्य है कि आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला।

Tags: mathura newsMirabai Jayantipm modiup news
Previous Post

वी के सिंह, धामी ने टनल में बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद की समीक्षा

Next Post

जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
CM Dhami
राजनीति

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM धामी ने किया नमन- बोले, “रामायण की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

07/10/2025
Rahul Gandhi
Main Slider

रायबरेली लिंचिंग पर राहुल गांधी का हमला — भीड़ की नहीं, संविधान की चलेगी

07/10/2025
Next Post
CM Yogi

जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

योगी ने की नितिन गडकरी से मुलाक़ात, केंद्रीय मंत्री ने दी जीत की बधाई

14/03/2022

पांच लाख की अवैध और नशीली दवाइयां पकड़ी, सील

23/09/2022
Ambulance

जीवन दायिनी बनी योगी सरकार की एंबुलेंस सेवा 108 और 102

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version