Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीएम मोदी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने दी नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का बीते शनिवार निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। कल्याण सिंह के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक हस्तियों का आना जाना शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में पीएम मोदी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शव लखनऊ स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है, यहां लोग पार्थिव शरीर का अंतिम दर्श कर रहे हैं। अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। अतरौली के नरौरा में अंतिम संस्कार 23 अगस्त (सोमवार) को होगा।

जब कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाने से कर दिया था इंकार

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए कल बुलंदशहर नरौरा के राजघाट लाया जाएगा. सोमवार को यानी कल गंगा घाट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

अंतिम संस्कार का स्थान नरौरा डिबाई विधासभा क्षेत्र का है स्थान, 1996 में यहीं से कल्याण सिंह विधानसभा चुनाव जीते थे। अंतिम संस्कार के लिये राजघाट गंगा किनारे तैयारी शुरू हो गई है।

Exit mobile version