• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी पहुंचे वाराणसी, 1475 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

Desk by Desk
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी ने किया स्वागत

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी ने किया स्वागत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.  प्रधानमंत्री वाराणसी के दौरे पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई का उद्घाटन करेंगे. लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे और मौके पर पुलिस बल तैनात है.

काशी दौरे को लेकर एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मदर चाइल्ड हेल्थ विंग जैसी नई सौगात की फोटो साझा की थी। बता दें कि इस दौरे में प्रधानमंत्री तीन जगहों पर करीब 70 मिनट का भाषण देंगे।

क्या तालिबानी नेता मौलवी हिब्तुल्लाह अखुंदजादा मानेंगे विदेश मंत्री जयशंकर की बात?

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत कुल 1475.20 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत कुल 1475.20 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। PM यहां करीब 5 घंटे रहेंगे। वे दिन में 11 बजे BHU के IIT मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर राज्यपाल और CM उनकी अगवानी करेंगे।

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

‘रुद्राक्ष’ के लिए जापान ने 186 करोड़ की दी है मदद

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए जापान ने 186 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी थी। साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान इसकी नींव रखी थी। यह सेंटर शिवलिंग के आकार में बना है। तीन एकड़ में बने इस सेंटर के बाहर 108 सांकेतिक रुद्राक्ष लगे हैं, जो एल्यूमिनियम के हैं।

कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत, SI समेत 3 की मौत

रो-रो वैसल्स का संचालन

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रो-रो (रोल ऑन रोल ऑफ पैसेंजर शिफ्ट) वैसल्स सेवा शुरू होगी। रो-रो सर्विस को प्रयागराज तक ले जाने की तैयारी है। फिलहाल दो रो-रो चलेंगे। इनमें से एक का नाम स्वामी विवेकानंद और दूसरे का नाम सैम मानेक शॉ है। एक रो-रो खिड़किया घाट से रामनगर तक जाएगा और दूसरा खिड़किया घाट से चुनार तक जाएगा।

सशस्त्र बदमाशों ने साध्वी की गला दबाकर की हत्या, ग्रामीणों में फैला आक्रोश

सुरक्षा में लगे 10 हजार जवान   

SPG की सुरक्षा में रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा घेरे में NSG व ATS के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम रहेंगी। इसके अलावा बाहरी सुरक्षा घेरे में सबसे पहले सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रहेंगे। इसके बाद 21 IPS के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक पुलिस-PAC के जवान तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री की आवाजाही के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थल नो फ्लाइंग जोन रहेंगे। साथ ही थल और वायु सेना की एक टुकड़ी उनके हैलीपैड और बाबतपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट मोड में रहेगी।

Tags: Babatpur Airportbanaras hindu universitycm yogi adityanathDevelopment of VaranasiGovernor Anandiben PatelInauguration of Maternal and Child Health UnitMother Child Health WingPM Modi in Varanasi todaypm narendra modiPM's tweetrudraksh convention center
Previous Post

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Next Post

पहले पति का मुंह सिला, फिर हाथ-पैर बांधकर पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर फेंका

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
mouth stiched

पहले पति का मुंह सिला, फिर हाथ-पैर बांधकर पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर फेंका

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

07/03/2022
De Tan

स्किन को सुन्दर बनाने के लिए लगाएं ये फेसपेक

14/08/2023
Paras Chhabra Shahnaz Gill father

शहनाज के पिता ने उड़ाया पारस के बालों का मजाक, तो एक्टर ने मुहतोड़ जवाब

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version